BILASPUR NEWS. रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 8 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा, 6 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी, जबकि 5 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

ट्रेनें रद्द होने से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समर सीजन के दौरान बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं, ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्था भी की है। 8 से 19 जून तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा सेक्शन में पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
- 11 और 13 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
- 13 और 15 जून को पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
- 11 और 13 जून को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- 12 और 15 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
- 12 और 13 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- 14 और 15 जून को शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
- 11 और 15 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
- 13 और 17 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।

डेस्टिनेशन से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां
- 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
- 7 से 18 जून तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही आएगी। बिलासपुर से कोरबा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
- 10 और 13 जून को गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर से रायगढ़ के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- 12 और 15 जून को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। रायगढ़ से बिलासपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
- गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
- गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
- 11 से 15 जून तक पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 11 से 15 जून तक सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
- 12 से 16 जून तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 12 से 16 जून तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी।
- 12 से 16 जून तक कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।


































