UCC In chhattisgarh::रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें सबसे प्रमुख फैसला राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू करने की दिशा में एक समिति के गठन का है। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश करेंगी।

UCC In chhattisgarh: कैबिनेट के अनुसार, समिति के अन्य सदस्यों का चयन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस समिति का मुख्य कार्य राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़े कानूनी, सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का गहन अध्ययन कर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपना होगा।

UCC In chhattisgarh: सरकार का मानना है कि समान नागरिक संहिता लागू होने से समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और सभी वर्गों के लिए एक समान कानून सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह कदम सामाजिक समरसता और न्याय को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समिति केवल आंतरिक अध्ययन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी सुझाव और फीडबैक ले सकती है। इससे प्रस्तावित कानून को अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी बनाया जा सकेगा।

UCC In chhattisgarh:
इस पहल के साथ छत्तीसगढ़ उन राज्यों की कतार में शामिल हो सकता है, जो समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सक्रिय रूप से कदम बढ़ा रहे हैं।


































