WEST BENGAL NEWS. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहे। इस दौरान झाड़ग्राम में आयोजित रैली के बाद पीएम का एक बेहद सरल और मानवीय चेहरा देखने को मिला। रैली से लौटते समय प्रधानमंत्री का काफिला अचानक रास्ते में एक नमकीन की दुकान पर रुका, जहाँ उन्होंने स्थानीय व्यंजन ‘झालमुड़ी’ का स्वाद चखा।


“प्याज खाता हूँ, दिमाग नहीं”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रधानमंत्री और दुकानदार के बीच हुई दिलचस्प बातचीत ने लोगों का दिल जीत लिया। जब दुकानदार झालमुड़ी तैयार कर रहा था, तो उसने प्रधानमंत्री से सहज भाव से पूछा, “क्या आप इसमें प्याज खाते हैं?” इस पर पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया— “हाँ, प्याज खाता हूँ, बस दिमाग नहीं खाता।” प्रधानमंत्री की यह बात सुनकर वहाँ मौजूद दुकानदार और अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।


सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात का करीब 40 सेकंड का वीडियो और कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम ने बड़े ही चाव से झालमुड़ी खाई और दुकानदार को इसके बदले 10 रुपये का भुगतान भी किया।




































