Pakistan Minister Threatens India पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए धमकी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी संघर्ष अब पहले की तरह सीमा तक सीमित नहीं रहेगा। पाकिस्तानी सेना भारत के अंदर गहराई तक हमला करेगी। यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी के जवाब में आया है।

Pakistan Minister Threatens India ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी प्रोग्राम में कहा, “अगर भारत ने फिर कोशिश की तो इंशाअल्लाह उन्हें पहले से भी ज्यादा अपमान सहना पड़ेगा। इस बार संघर्ष 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युद्ध और अंदर तक जाएगा। हम घरों के अंदर और आरएसएस सदस्यों के कैंपों में भी हमला करेंगे।” आसिफ का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pak Def Min Khawaja Asif issues an open threat against India:
“Inshallah, inshallah if they(🇮🇳) try again, they will face even greater humiliation than last year. This time, the conflict will not remain limited to 200 to 250km. We will enter their territory and strike them… pic.twitter.com/T5mZHsW429
— OsintTV 📺 (@OsintTV) April 3, 2026
Pakistan Minister Threatens India भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान कोई शरारत करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। राजनाथ सिंह ने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को महज 22 मिनट में घुटनों पर ला दिया था। उन्होंने साफ कहा कि यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है।

Pakistan Minister Threatens India
यह बयान 2025 के पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी से ठीक पहले आया है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

इसके जवाब में भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के अंदर गहराई तक हमला कर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। चार दिनों तक चले सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान ने युद्धविराम की मांग की थी।




































