Odisha News: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपनी बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया।

Odisha News: बताया जा रहा है कि उसकी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

युवक बहन के खाते से पैसे निकालना चाहता था, लेकिन बैंक द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र मांगे जाने पर वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसी वजह से उसने यह चौंकाने वाला कदम उठाया और बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया।






































