उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी इलाके में मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आर्यमान रघुवंशी (पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता सुधीर बालियान का बेटा) और उसका दोस्त शौर्य गुप्ता शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, रात में दोनों नशे में स्कूटी पर घूम रहे थे। गली में सामने से आ रही मां-बेटी के पास स्कूटी लगाकर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
“बाइक पर 2 लड़के आए। मुझसे कहा– क्या रेट है”
मुजफ्फरनगर, यूपी में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले BJP के पूर्व मंत्री का बेटा आर्यमान और उसका दोस्त शौर्य गुप्ता गिरफ्तार हैं। https://t.co/5u9SaKLCpv pic.twitter.com/bcQNQ19Y8Z
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 18, 2026
विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। युवती ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई है।




































