BHILAI NEWS. माइलस्टोन अकादमी के जूनियर विंग में 22 अप्रैल 2026 को “मैलोडी ऑफ माइलस्टोन (MOM 2026)” का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर कोकिला आशा भोंसले को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शुक्ला रहे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में महेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे। साथ ही अकादमी की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला और ममता श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नन्हे सुरों से सजी संगीतमय प्रस्तुति
कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। दीप प्रज्वलन के बाद जब सभी विद्यार्थियों ने एक साथ सुरों की लड़ी में आशा भोंसले को स्वरांजलि दी, तो पूरा वातावरण मधुर संगीत से गूंज उठा।

अभिभावक हुए भाव-विभोर
दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। छात्रों के आत्मविश्वास और सुरों की मिठास ने सभी का दिल जीत लिया।

अतिथियों ने भी बांधा समां
कार्यक्रम में अतिथियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला और एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संगीत और प्रतिभा के इस संगम ने “मैलोडी ऑफ माइलस्टोन 2026” को यादगार बना दिया।



































