RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के केंद्रीय कर्मचारियों के समान 58 फीसदी महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी हो गया है। बुधवार को वित्त विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया। इसके अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को 55 की जगह 58 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाईभत्ते का लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।

बता दें कि प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों ने बीतें दिनों 29 से 31 दिसंबर काम काज ठप कर प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी। उसमें एक मांग केंद्रीय कर्मचारियों के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की भी थी।

एक दिन पहले ही सीएम ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसके बाद आज यह आदेश भी जारी हो गया है।





































