NEW DELHI/ RAIPUR NEWS. भारत निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फेंस कर 12 राज्यों में SIR के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप की मतदाता सूची आज रात 12 बजे से ही फ्रीज कर दी जाएगी। जहां मतदाता सूची को अपडेट और सुधारने का काम किया जाएगा।

यूपी समेत 12 राज्यों में क्या रहेगी SIR प्रक्रिया?
मुख्य चुनाव आयुक्त यूपी समेत 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर दस्तावेजों की सूची भी जारी की है। चुनाव आयुक्त के मुताबिक, सबसे पहला काम Enumeration forms को प्रिंट किया जाएगा। जिन राज्यों में SIR हो रहा है, उनकी वोटर लिस्ट सोमवार रात फ्रीज हो जाएगी। इसके बाद हर मतदाता को एक Enumeration forms प्रिंट कर घर पर दिया जाएगा। BLO जब वोटरों को फॉर्म देना शुरू करेंगे, तो वह Enumeration forms में मौजूद नाम का 2003 की लिस्ट से मिलान करेंगे। लिस्ट में नाम मिलान होने पर कोई कागज नहीं देने होंगे। पिता या माता का नाम का भी मिलान होने पर भी कोई कागज नहीं देना होगा।

21 साल पहले किया गया था आखिरी SIR
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि देश में 21 साल पहले आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था। उन्होंने बताया कि SIR में सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अयोग्य मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर किया जाएगा। सीईसी ने आगे कहा कि चुनावों से पहले SIR किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

अब तक देश में 1951 से 2004 के बीच आठ बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों ने कई मौकों पर मतदाता सूचियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया है।
क्यों जरूरी है SIR?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- ‘कई कारण हैं जिनकी वजह से SIR जैसी प्रक्रिया की जरूरत है। इनमें बार-बार पलायन शामिल है, जिसके कारण मतदाताओं का एक से ज़्यादा जगहों पर पंजीकरण हो जाता है, मृत मतदाताओं का नाम नहीं हटाया जाता और किसी विदेशी का गलत तरीके से सूची में शामिल होना शामिल है।’

हर घर पर तीन बार जाएंगे BLO
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में हर घर पर BLO तीन बार जाएंगे और मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। सभी जानकारी को स्टोर कर BLO उसे जिला प्रशासन के पास जमा कराएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिन राज्यों में SIR की प्रक्रिया होनी है, वहां आज रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।





































