KAWARDHA NEWS. कवर्धा जिले के एक गांव में बुधवार को हुए एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने आज पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि आरोपी ने हत्या के पहले और मौत के बाद यानि कि दो बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
पुलिस की माने तो आरोपी राजीव धृतलहरे का मृतक किशोरी के पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज आरोपी कल मृतक किशोरी के घर करीब 11 बजे सुबह गया। उस वक्त घर में किशोरी अकेली थी और बाकी सदस्य खेत गए थे, छोटा भाई स्कूल गया था। उसका छोटा भाई 12 बजे जब स्कूल से वापस घर लौटा तो अपने दीदी को मृत हालात और अर्धनग्न अवस्था में देखा। साथ ही आरोपी को भी पहचान लिया था।
छोटे भाई के निशानदेही पर पांडातराई पुलिस ने बीती रात बेमेतरा जिला के एक गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर कवर्धा लाया। हत्या की वारदात इतनी भयावह थी कि आरोपी ने सब्बल से किशोरी के गले में आर पार घुसा दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में धुत्त था। जो जमीन विवाद के चलते मृतिका की पिता को मारने गया था, लेकिन वो नहीं मिला तो किशोरी को टारगेट में लेकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
कमरे में मिली थी अर्धनग्न खून से लथपथ लाश
गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार को एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवार कला गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी की लाश उसके ही मकान के कमरे में मिली। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। भाई स्कूल तो माता पिता सब खेत गए हुए थे। घटना के बाद भाई अपने घर से दौड़कर खेत पहुंचा और माता पिता को जानकारी दी।
जिसके बाद परिजन घर पहुंचे तब देखा कि कोठे में किशोरी की लाश अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी और गले में सब्बल आर पार घुसा हुआ था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया। पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचनापर जांच के लिए जिले के एसपी खुद भी मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलवाया। वहीं लाश को अर्धनग्न हालात में देखने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।




































