BALRAMPUR NEWS. बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15000 की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी का नाम महेंद्र कुजूर है और वह विनायकपुर गांव में पदस्थ था। पटवारी ने एक ग्रामीण से उसके पैतृक जमीन के सीमांकन करने के बदले ₹15000 की मांग किया था और आज रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी का नाम राजेश यादव है और वह विनायकपुर का रहने वाला है। उसके पैतृक जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार में तीन पटवारी को इसके लिए आदेश जारी किया था। इस दौरान पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से ₹20000 की मांग किया था। बाद में जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इसका सत्यापन कराया तो 15000 रुपए में सौदा तय हुआ था। आज शंकरगढ़ पटवारी कार्यालय में 15000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी महेंद्र कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:एक पेड़ मां के नाम और पूरा जंगल बाप के नाम’, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान
बाबू को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
इसके पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नवा रायपुर स्थित संचालनालय चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ लिपिक चवाराम बंजारे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद की गई।
उसने अपने ही विभाग के सेवानिवृत लैब टेक्निशियन से जीपीएफ एवं अन्य राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर सेवानिवृत कर्मचारी से चक्कर लगवा रहा था। पीडि़त ने इसकी लिखित शिकायत एसीबी दफ्तर में की। साथ ही घटनाक्रम का ब्यौरा दिया था।





































