बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15000 की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी का नाम महेंद्र कुजूर है और वह विनायकपुर गांव में पदस्थ था। पटवारी ने एक ग्रामीण से उसके पैतृक जमीन के सीमांकन करने के बदले ₹15000 की मांग किया था और आज रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया। Read More






























