PENDRA NEWS. मरवाही क्षेत्र के लोहारी मोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल के प्रधान पाठक को कुचल दिया। इस हादसे में प्रधान पाठक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक सुबह स्कूल जा रहे थे, तभी लोहारी मोड़ पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय विद्यालय में कार्यरत प्रधान पाठक के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:रायपुर में बनेगा AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ रुपए का निवेश, इससे ये होंगे फायदे
घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पहले ट्रैक्टर को घेरा और फिर देखते ही देखते उसमें आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थिति को संभालने का कार्य शुरू कर दिया है।


इधर भानुप्रतापपुर के दुर्गूकोंदल के कोड़ेकुर्सी से कराकी मार्ग पर ग्राम गुरदाटोला के पास दो बाईक आपस में भिड़ गईं, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक सुरूंगदोह निवासी संदीप कोमरा और ग्राम भुरके निवासी कृष्णा कोवाची बताये जा रहे हैं। बाईक सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिनका बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रिफर किया गया है। पुलिस बल जांच में जुटी है। कोडेकुर्से थाना क्षेत्र का मामला है।




































