RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में लगातार खाली पदों को भरा जा रहा है। इसी क्रम में अब पीएचई में भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। पीएचई सब इंजीनियर भर्ती के लिए 27 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। नई वैकेंसी के रूप में व्यापमं से होने वाली यह साल की पहली भर्ती परीक्षा है। 128 पदों के लिए भर्ती होगी। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को सहलेखक देने का नया नियम इसी परीक्षा से लागू हो रहा है। बताया गया कि एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। इसे लेकर तैयारी की जा रही है।
दरअसल, व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से इस साल 32 परीक्षाएं होंगी। इसकी शुरुआत 9 मार्च से हो चुकी है। अभी तरह तीन परीक्षा हुई हैं। 9 मार्च को प्रयोगशाला सहायक, 23 मार्च को मत्स्य निरीक्षक और 13 अप्रैल को सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती परीक्षा है। यह पुरानी भर्तियां हैं। इसके लिए 2023 और 2024 में विज्ञापन जारी हुआ था और आवेदन मंगाए गए थे।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के 245% टैरिफ पर भड़का चीन, इन सामानों का निर्यात रोका, बोला-यही रवैया रहा तो कोई भाव नहीं देगा
पीएचई सब इंजीनियर की भर्ती नई है। इसके लिए पिछले महीने आवेदन मंगाए गए थे। कुल 128 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 118 सिविल और 10 पद विद्युत/ यांत्रिकी सब इंजीनियर के लिए है। इसके लिए करीब 25 हजार आवेदन मिले हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस परीक्षा के बाद फिर व्यापमं से प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। 1 मई से 5 जून तक यह परीक्षाएं होंगी। इसके बाद फिर भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: यज्ञ व धर्मसभा में नकली शंकराचार्य अधोक्षजानंद तीर्थ के प्रदेश आगमन का जताया विरोध, जानिए पूरा मामला
व्यापमं की परीक्षाओं में सहलेखक देने का नियम बदला है। इसके अनुसार दिव्यांगता सर्टिफिकेट के अलावा डॉक्टर का लेटेस्ट सर्टिफिकेट भी जरूरी है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। व्यापमं के अधिकारियों का कहना है कि सहलेखक के संबंध में केंद्र सरकार की ओर से कुछ साल पहले निर्देश जारी किए गए हैं। व्यापमं की परीक्षाओं अब लागू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू, 220 रुपए में करा सकेंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन…जानिए इसे जुड़ी हर जानकारी
इसके अनुसार दृष्टिबाधित, दोनों हाथ से दिव्यांग या अन्य श्रेणी में संदर्भित दिव्यांगजन जिन्हें शारीरिक एवं मानसिक अक्षमता के कारण लिखने में परेशानी हो, उन्हें सहलेखक की सुविधा उपलब्ध दी जाएगी। इसके लिए पहले जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र जरूरी था। अब इस प्रमाण पत्र के अलावा दिव्यांगता से संबंधित डॉक्टर की लेटेस्ट रिपोर्ट भी अनिवार्य है। इसकी अवधि छह माह की होगी। पीएचई सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा से यह नियम लागू हो गया है।
ये भी पढ़ें: अब आसानी से बारात के लिए बुक कर सकेंगे ट्रेन…जानिए रेलवे के नए नियम और प्रोसेस
वहीं, सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू है। आवेदन में विभिन्न तरह की जानकारी मांगी जा रही है। जैसे, ग्रेजुएशन कहां से किया, पूर्णांक कितना और प्राप्तांक कितना। रोल नंबर क्या था? इसे लेकर छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। निर्धारित कॉलम भरे बगैर उनका फॉर्म सबमिट नहीं हो रहा था।
ये भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर… ग्रुप चैट्स में अब ऑनलाइन इंडिकेटर्स, रियल टाइम का भी चलेगा पता
इसे लेकर व्यापमं ने फॉर्म में कुछ बदलाव किया गया। अब सीजीपीए स्कोर या ग्रेड के अनुसार भी आवेदन किए जा सकते हैं। एडीईओ भर्ती के लिए 2 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 3 से 5 मई शाम पांच बजे तक किए जा सकेंगे। 15 जून को भर्ती परीक्षा होगी।