RAIPUR NEWS. जल संसाधान विभाग में सब इंजीनियरों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 20 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। कुल 121 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 105 सिविल और 16 विद्युत/ यांत्रिकी सब इंजीनियर के पद शामिल हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ डिग्री जरूरी है। इसी तरह इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल सब इंजीनियर के लिए विद्युत/ यांत्रिकी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है।
पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग में उप अभियंता भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। 3 जुना से त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी परीक्षा 13 जुलाई को होगी। इसी तरह कुछ महीनों पहले पीएचई सब इंजीनियर के लिए भर्ती निकली थी। इसके लिए परीक्षा हो चुकी है। नतीजे इस महीने जारी होने की संभावना है। भर्ती को लेकर विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: IPL को मिलेगा नया किंग…अहमदाबाद में आज बेंगलुरु और पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला, मैच काे आंकड़ों से समझिए
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा यानी सीजी सेट के नतीजे इस सप्ताह जारी हो सकते हैं। इसे लेकर व्यापमं से तैयारी की जा रही है। पिछले साल 21 जुलाई को यह परीक्षा 19 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने में देरी होने से परीक्षािर्थयों में नाराजगी है।
दूसरी ओर नीट-पीजी 2025 को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। वहीं, 15 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।