RAIPUR NEWS. रायपुर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ढेबर भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। शुरुआती परिणाम में बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अंतिम राउंड की मतगणना में 1529 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती छह राउंड में एजाज़ ढेबर करीब सात सौ वोटों से आगे चल रहे थे और माना जा रहा था कि वे जीत जाएंगे। लेकिन बाद में तेज़ी से पिछड़ते चले गए और डेढ़ हज़ार से ज़्यादा वोटों से चुनाव हार गए हैं।
ये भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र कवर्धा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
इधर पत्नी अर्जुमन ढेबर को जीत मिली है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से चुनाव जीत गई हैं। जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इधर माहापौर पद के लिए जारी जंग में बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे ने बड़ी जीत हासिल की है। जारी परिणाम के अनुसार रायपुर निगम के 70 वार्डों में भाजपा ने राजधानी में सर्वकालिक रूप से ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
भाजपा के उम्मीदवार 66 वार्डों में या तो चुनाव जीत गए हैं, या फिर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं, कांग्रेस दो या तीन वार्डों में सिमटती नज़र आ रही है। पार्टी का संख्याबल रायपुर नगर निगम में ऐसा है कि नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना सकेगी। इस जीत के बाद सभी शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

भिलाई के रूंगटा R1 को मिली एएएए रेटिंग।
सीएम ने मतदाताओं का जताया आभार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा- प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है।
ये भी पढ़ें : 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में BJP की वापसी, मीनल चौबे ने हासिल की बड़ी जीत जीत
भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।