RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज यानी 17 जनवरी को वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को दो दोबार अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के लिये किसी भी दावेदार का नाम सामने नहीं आया था। ऐसे में किरणसिंह देव ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े उनके नाम का एलान किया।
वहीं छत्तीसगढ़ से 17 लोगों का नाम राष्ट्रीय परिषद के लिए आया है, जो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिये कुल तीन नामांकन आये थे। हालांकि ये तीनों नामांकन अलग-अलग नेताओं के नहीं, बल्कि एक ही नेता यानी किरण सिंहदेव के ही थे। दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि ये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं बल्कि नौटंकी हो रही है।
ये भी पढ़ें: भारत में WhatsApp के कुछ फीचर्स होंगे बंद, CCI की सख्ती के बाद मेटा को नुकसान…ऐसे समझें पूरा मामला
किरण देव को 21 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाई हैं और कार्यकर्ताओं को संगठित किया है। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में किरण देव की भूमिका अहम रही है।
ये भी पढ़ें: बस्तर में 1500 जवानों का बड़ा ऑपरेशन… मुठभेड़ में 12 हार्डकोर नक्सली ढेर, शव के साथ हथियार भी बरामद
छत्तीसगढ़ में अब तक भाजपा अध्यक्ष
- ताराचंद साहू (1 नवंबर 2000 – 5 अगस्त 2002)
- रमन सिंह (5 अगस्त 2002 – 2003)
- नंदकुमार साय (2003 – 2005)
- शिव प्रताप सिंह (2005 – 2006)
- विष्णुदेव साय (31 अक्टूबर 2006 – 11 मई 2010)
- रामसेवक पैकरा (11 मई 2010 – 21 जनवरी 2014)
ये भी पढ़ें: Liquor Scam : पूर्व मंत्री लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, पत्नी-बेटे के ट्रांजेक्शन को भी खंगाल रही ईडी
- विष्णुदेव साय (21 जनवरी 2014 – 16 अगस्त 2014)
- धरमलाल कौशिक (16 अगस्त 2014 – 8 मार्च 2019)
- विक्रम उसेंडी (8 मार्च 2019 – 2 जून 2020)
- विष्णुदेव साय (2 जून 2020 – 9 अगस्त 2022)
- अरुण साव (9 अगस्त 2022 – 21 दिसंबर 2023)
- किरण सिंह देव (21 दिसंबर 2023 – वर्तमान)