DANTEWADA. छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हुई है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटना केके रेल मार्ग पर हुई है। पिछले दो दिनों से केके रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना हो रही है। जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के आवागमन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक के पति पर FIR, महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने का मामला
रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 31 जुलाई तक रायगड़ा से घूमकर नाईट एक्सप्रेस आएगी। इससे रेलवे ट्रैक पर होने वाली लैंडस्लाइड से संभावित घटनाओं को रोका जा सकेगा। बस्तर संभाग के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। क्योंकि संभाग में मानसून की शुरुआत से ही जोरदार बारिश हो रही है।इसी के चलते पिछले दो दिनों से केके रेल मार्ग पर पहाड़ियों की चट्टानें गिर रही हैं।
रेलवे के अनुसार इसके कारण नाईट एक्सप्रेस 31 जुलाई तक रायगड़ा से घूमकर आएगी। यहां पर 2 दिन से लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों से चट्टानें गिरती हुई नजर आ रही है। किरंदुल हादसे को ध्यान में रखते हुए ईको रेलवे ने आदेश जारी किया है। ऐहतियात बरतते के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः हाईकोर्ट से 24 साल बाद सास को बहू की हत्या के कलंक से मिला छुटकारा, जानें क्या है मामला
इस आदेश के जरिए केके रेल मार्ग पर ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस रूट पर नाइट एक्सप्रेस नहीं चलेगी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि सबसे ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं रात के समय में ज्यादा होती है। किरंदुल हादसे को ध्यान में रखते हुए फेरबदल किया गया है। इसके तहत 31 जुलाई तक रायगड़ा से घूमकर नाईट एक्सप्रेस आएगी। वहीं लैंडस्लाइड के चलते दंतेवाड़ा में ही पैसेंजर रोकी जाएगी।