BALOD. संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा आज करीब 5 घंटे तक थाने में थाना प्रभारी के चेंबर पर बैठी रहीं। बालोद जिला स्थित गुरुर थाना में भाजपा पार्षद के दामाद द्वारा महिला से छेड़छाड़ के मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं कर रही थी। इसी बात से नाराज़ क्षेत्रीय विधायक थाने में ही बैठी रही।
ये भी पढ़ेंः किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड, बदला गया गाड़ियों का रूट
हालाकि बाद में गुरुर थाना पुलिस ने भाजपा पार्षद के दामाद अनुराग जैन के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मामला दर्ज होने के बाद सभी वापस लौटे।
बता दें कि संजारी बालोद विधानसभा विधायक संगीता सिन्हा रविवार को करीब 12 बजे से महिला से छेड़छाड़ मामले पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर गुरुर थाने में बैठी रही। विधायक संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया कि बीते दिनों महिला पार्षद के साथ हुई मारपीट के दौरान महिला पार्षद के दामाद ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। उसी छेड़छाड़ मामले में पीड़ित महिला की एफआईआर नहीं लिखी गई।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक के पति पर FIR, महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने का मामला
इस दौरान थाने में महिला सीएसपी सहित टीआई मौजूद रहे। विधायक ने थाने के सामने धरना देने का अल्टिमेटम दे दिया। जिसके बाद देर शाम पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया। तब कहीं मामला शांत हुआ। पूरे मामले में जहां कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर थाना प्रभारी पर आरोप लगाए। वहीं गुरुर एसडीओपी ने मामले में बताया की किसी भी शिकायत पर 14 दिनों तक जांच करने का प्रावधान होता है। इसलिए मामला लंबित था। जिसे आज दर्ज कर विवेचना में लिए जाने की बातों पर जोर दिया।
ये भी पढ़ेंः ये हैं छत्तीसगढ़ के बंटी-बबली…सस्ते मकान-जमीन का झांसा देकर 91 को ठगा, ऐसे खुला मामला
पीड़ित महिला द्वारा 19 जुलाई को आनलाइन शिकायत दर्ज की गई थी कि 12 जुलाई को जब वह महिला पार्षद के पास गई थी। उसी दौरान पार्षद के दामाद अनुराग जैन द्वारा हाथ व बाह पकड़कर छेड़छाड़ की थी। इस शिकायत पर पुलिस द्वारा आज सुबह तक एफआईआर नहीं किया गया था। आज विधायक संगीता सिन्हा के थाना जाने व चेंबर में लंबे समय तक बैठने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
[…] ये भी पढ़ें ; FIR के लिए कांग्रेस विधायक सं… […]
[…] […]