BILASPUR. सरकण्डा क्षेत्र में रहने वाली महिला की आस्था का मजाक बनाकर जालसाजों ने गहने व जेवर ले कर फरार हो गए। बिना आंख खोले 10 कदम चलने पर माता के दर्शन होने की बात कहते हुए महिला को चकमा दिया। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
बता दें, सरकण्डा के राम निकेतन चाल में रहने वाली अंजना खरे गहणी हैं। महिला ने बताया कि शनिवार की शाम वे खरीदारी करने के लिए गोलबाजार गई थी।
अमरनाथ की दुकान से खरीदारी करने के बाद वे सदर बाजार की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और उसने महिला के बेटे पर बड़ी विपत्ति आने की बात कहीं। इतना सुनते ही महिला गोलबाजार स्थित हनुमान मंदिर की ओर जाने लगी।
इस दौरान वह व्यक्ति उनके पीछे आने लगा। उसने महिला को जेवर पर्स में रखने के लिए कहा। इस पर महिला ने मंगलसूत्र, सोने की चुडियां, कान के टाप्स, नकदी रकम और मोबाइल को पर्स में रख लिया।
इसी दौरान एक और व्यक्ति वहां आ गया। इस बीच जालसाज ने महिला को आंख बंद कर 10 कदम चलने के लिए कहा।
इसी बीच जालसाज का एक साथ वहां आ गया। उसने आंख बंद कर 10 कदम चलने के बाद माता के दर्शन होने की बात कही। उसकी बातों में आकर महिला ने जेवर और रुपये से भरा पर्स जालसाज को थमा दिया।
महिला आंख बंदकर 10 कदम चलने के बाद जैसे ही मुड़ी दोनां लोग गायब थे। महिला ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद थाने में जाकर शिकायत की। इस पर महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।