BILASPUR. कोनी पुलिस ने गतौरी में कबाड़ी के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान कबाड़ी के पास से चोरी का सामान और धारदार हथियार मिले। पुलिस ने कबाड़ जब्त कर आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बता दें, कोनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गतौरी में कबाड़ी के ठिकाने पर चोरी के सामन होने की सूचना मिली थी।

इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को देकर कबाड़ी के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान कबाड़ी के पास से करीब एक लाख रुपये का कबाड़ मिला।

इसी दौरान कबाड़ी के ठिकाने पर धारदार हथियार भी मिला। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। साथ ही कबाड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस उसे थाने लेकर आयी।

जहां पर कबाड़ी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक चोरी के सामान को खपाने का कार्य कबाड़ी कर रहा था।


चोरी के सामान खरीदने का आरोप भी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कबाड़ी के खिलाफ चोरी के सामान की खरीदी कर उसे खपाने का आरोप भी है।

इसी शिकायत बार-बार हो रही थी। इसी वजह से कबाड़ी के ठिकानों पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की है।




































