INDORE. चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 07:35 बजे से 09:10 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 29 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक गले संबंधी परेशानियों से परेशान हो सकते हैं। आस पड़ोस में वाद विवाद भी हो सकते हैं। वाहन का सही प्रयोग करें अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 7
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी चाहिए, जिससे आंतरिक कोई बड़ा पद मिल सकता है। बड़े नेताओं से मिलना भी लाभकारी हो सकता है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 2
मिथुन – मिथुन राशि के जातक जल्दबाजी में किए गए फेसलों पर पछता सकते हैं तथा स्वयं की सुनना आज हानिकारक हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में अधिक खर्च होने के आसार हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग बेगनी एवं शुभांक 1
कर्क – कर्क राशि के जातक किसी अनजान व्यक्ति की सलाह से लाभ उठा सकते हैं। अपने नजदीकी व्यक्तियों का सहयोग लेवे एवं प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास करें। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 9
सिंह – सिंह राशि के जातकों को माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए तथा स्वयं भी खानपान का ध्यान रखें अन्यथा कोई स्वास्थ्य खराब हो सकता है एवं अधिक कथन खर्च हो सकता है। ओम हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 1
कन्या – कन्या राशि के जातक भौतिक वस्तुओं का संग्रह करेंगे एवं संतान के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। नए काम को हाथ में लेंगे तथा उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभांक 3
तुला – तुला राशि के जातकों को अपनी जरूरत की चीजों का ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए तथा मित्रों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। किसी मंदिर में जाकर आना मानसिक तनाव को कम करेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 4
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक खर्च से परेशानी आ सकती है तथा परिवार में छोटी-मोटी बात को लेकर कोई विवाद हो सकता है। महत्वपूर्ण चर्चा करना आज हानिकारक हो सकता है सावधान रहें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातक कोई भी कार्य करने के पूर्व घबराएं नहीं एवं माता-पिता से सलाह करके कार्य करें लाभ होने के योग हैं। भाई बहनों का पूर्ण सपोर्ट मिलेगा। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 9
मकर – मकर राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राएं करना लाभकारी हो सकता है तथा व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए अपने करीबी व्यापारियों से मिलना आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 6
कुंभ – कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त करेंगे तथा पुरानी चल रही बीमारियों का कोई उचित उपचार मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 2
मीन – मीन राशि के जातकों को नए व्यापार की योजनाएं बनेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ कार्य करना लाभकारी हो सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5