BILASPUR.ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है। जहां अक्सर अनजान लोग ही धोखाधड़ी करते है। लेकिन सरकण्डा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला आया है। जिसमें अपनी पति ने ही अपनी पत्नी को धोखा दे दिया। पत्नी दो साल से पति से अलग रह रही थी और उसकी जानकारी के बिना ही लोन निकाल लिया गया। बैंक में लगातार कटने वालों किस्त से जानकारी मिली। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
बता दें, सरकण्डा क्षेत्र में रहने वाली ज्योति मिश्रा शासकीय कर्मचारी है। उनकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। पति डॉ.प्रशांत मिश्रा के साथ अनबन होने के कारण वे दो साल से अलग रह रही है। महिला ने बताया कि उनके पति ने ज्वाइंट एकाउंट पर एक क्रेडिट कार्ड लिया है। पति ने उनकी जानकारी के बिना ही मई 2022 को तीन लाख 88 हजार रूपये लोन ले लिया।

इसकी किस्त महिला के सैलरी एकाउंट से कट रही थी। पति ने उनकी जानकारी के बिना ही बैंक खाते में दूसरा नंबर चालू करा लिया था। बैंक के मैसेज उसी नंबर पर जाते थे। बीते दिनों महिला ने अपने बैंक एकाउंट का नंबर बदलवाने आवेदन दिया। जो कई बार आवेदन देने पर बदला गया। इसके बाद उनके एकाउंट से 11 हजार रूपये कट गए। इसका मैसेज उनके मोबाइल पर आया।
बैंक में संपर्क किया तो बताया गया कि उनके खाते से लोन की किस्त जमा हो रही है। इस पर महिला ने सरकण्डा थाने में शिकायत की। साथ ही बैंक का स्टेटमेंट भी दिया। इसके आधार पर पुलिस ने उनके पति डॉ.प्रशांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दो साल से रह रहे है अलग
महिला ने बताया कि वे दो साल से अपने पति से अलग रहती है। आपसी मनमुटाव व अनबन के कारण मैं अलग रह रही हूं।





































