RAIPUR.सर्दी के मौसम ने अपने तेवर बदल दिए है। जहां कुछ दिनों पहले तापमान में वृद्धि हो रही थी। वहीं एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बनी हुई है साथ ही बादलों के आने से मौसम थोड़ा शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों तक बदलाव के आसार कम ही है।
बता दें, पूरा प्रदेश सुबह व रात में कोहरे की चादर ओढ़ा रहता है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दोपहर में तापमान वृद्धि से ठंड से राहत मिल रही है। मौसम के इस तरह के तेवर लोगों को समझ नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी हवाएं ठंड ला रही है तो वहीं विक्षोभ के प्रभाव से बादल बने है। जिसके बरसने की संभावना कम ही है।
तापमान में हुई है गिरावट
सर्दी का मौसम एक बार फिर से अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 2 से 3 प्रतिशत तक कम हुआ। वहीं ठंडक का अहसास अधिक होने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है।
वर्षा की संभावना बन रही
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बहुत हल्की सी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जिसमें उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बादल बरस सकते है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग सहित कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
प्रमुख शहरों के तापमान
रायपुर का न्यूनतम तापमार 18 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 28 डिग्री रहा। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबिकापुर का तापमान न्यूनतम 5.9 डिग्री व अधिकतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री व अधिकतम 28.6 डिग्री रहा।