BILASPUR.रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर से खुशखबरी है। आज से टिटलागढ़ पैसेंजर संबलपुर तक चलेगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सरला-संबलपुर सेक्शन में अधोसंरचना से जुड़े कार्य के लिए ऐसा किया जा रहा है। 21 नवंबर से 26 नवंबर तक यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

बता दें, छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के होते ही लगभग 30 ट्रेनों को रद्द किया गया। रेलवे ने रेल पटरी व तीसरी लाइन बनाने का कार्य चलने पर इसे रद्द करने की बात कहीं थी। वहीं अब ईस्ट कोस्ट रेलवे के द्वारा भी ब्लाक लेकर अधोसंरचना का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर में समाप्त होगी और संबलपुर से ही 08264 बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल बनकर टिटलागढ़ के लिए रवाना होगी। इसी तरह 08263 व 08264 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर संबलपुर व रेंगाली के बीच रद्द रहेगी।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को मिलेगा अस्थायी ठहराव
संची में चेतियागिरी विहार की 71वीं वर्षगांठ और अवशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए 24 व 25 नवंबर को 18237 कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इस अस्थायी सुविधा के तहत इस ट्रेन को दो दिन के लिए वहां ठहराव दिया जा रहा है। रेलवे ने ठहराव का समय भी घोषित किया है। जिसमें ट्रेल 6.42 बजे पहुंचकर 6.44 बजे छूटेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 17.10 बजे पहुंचकर 17.12 बजे रवाना होगी।





































