RAIPUR. बैजनाथ पारा क्षेत्र में कल कल यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायपुर दक्षिण भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया है। इस मामले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कड़ी निंदा की है।
इसे लेकर साव ने कहा कि, कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। चाहे वो बिरनपुर की घटना हो या मलकीत सिंह की हत्या। कांग्रेस के राज में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। जिहादियों द्वारा बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर किया हमला बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार के बनते ही ऐसे अपराधियों पर कानून का बुलडोजर चलेगा। चुनाव प्रचार के बीच राजधानी में वरिष्ठ नेता पर हमला होना राज्य की खोखली कानून व्यवस्था को दर्शाती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को जल्द सबक सिखाएगी। ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने को तैयार है। उन्होंने हमला करने वाले अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होने की बात कही है।
दरअसल, इन दिनों बृजमोहन अग्रवाल अपने चुनाव अभियान में जनसंपर्क कर रहे है। इसी कड़ी में कल वे बैजनाथ पारा क्षेत्र में जनसम्पर्क पर निकले। इस दौरान अचनाक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हालाकि इसमें उन्हें किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है और वे पूरी तरह सुरक्षित है। इस मामले को लेकर बृजमोहन अग्रवाल अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना में FIR दर्ज करने पहुंचे।