BHILAI.भिलाई नगर के युवा विधायक देवेन्द्र यादव लगातार जनता से जुड़े हुए है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से पुनः प्रत्याशी भी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव आगामी 7 नवंबर व 17 नवंबर को होने वाले है। ऐसे में उनके द्वारा विश्वास यात्रा सेक्टर-9 से शुरू की जा रही है।
बता दें, देवेन्द्र यादव पहले भिलाई में महापौर रहे। इसके बाद वर्ष 2018 में कांग्रेस से विधायक के लिए प्रत्याशी रहे। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता प्रेम प्रकाश पांडे को हराया था। इस बार भी विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस से भरोसा जताया गया है। चुनाव के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे है।

प्रगति यात्रा के बाद विश्वास यात्रा
विधायक देवेन्द्र यादव जनता से जुड़े रहने वाले नेताओं में से है। इसी के तहत उन्होंने पहले प्रगति यात्रा की थी। प्रगति यात्रा अगस्त में की थी। जो 251 किलोमीटर की थी। वहीं अब 5 साल कार्य के बाद विश्वास यात्रा शुरू कर रहे है। इसकी शुरूआत बुधवार की शाम हनुमान मंदिर सेक्टर-9 से की है।
जनता से जुड़े रहते है देवेन्द्र
सबसे युवा नेता माने जाने वाले देवेन्द्र यादव ने 25 साल के उम्र में ही विधायक बनकर जनता की सेवा शुरू कर दी। तब से अब तक लगातार जुड़े हुए है। कोरोना काल में आनलाइन के माध्यम से जनता से संपर्क बनाए रखा। उनके जरूर को ध्यान में रखते हुए आगे आकर एक जनप्रतिनिधि के नाते अपने कर्तव्यों को पूर्ण किया। अब विश्वास यात्रा के माध्यम से अपने विश्वास की गाठ को मजबूत बनाए रखने का कार्य कर रहे है।





































