RAIPUR. रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में आज बड़ी घटना घट गई। दरअसल, निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। पहले तो डूबने के कारण के एक बच्चे की हुई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर थी, दूसरे बच्चे को इलाज के लिए एम्स अस्पताल लेकर उसके परिजन पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका, कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं। वहीं बच्चों के घरों में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार राजधानी के लाखे नगर के पास अश्वनी नगर रोड में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे के पास पानी से भरे गड्ढे के पास खेल रहे थे, तबभी अचानक दोनों पानी डूब गए। गड्ढे में डूबने वाले बच्चों का नाम मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री है। दोनों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण के लिए यह गड्डा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा था।
बारिश से गड्ढे में भर गया था पानी
जानकारी के अनुसार दो माह पहले पुराने घर को गिराया गया था। इसके बाद वहां निर्माण के लिए गढ्डा खोदा गया था। बारिश में गड्ढे में पानी भर जाने के चलते लगातार खतरा बना हुआ था। मकान मालिक ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। न तो बाउंड्री बनवाई गई और न ही उसे समय उसका पानी खाली करवाया गया। लापरवाही की वजह से दो बच्चों की जान चली गई।