BIJAPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की करतूत देखने को मिली है। यहां नक्सलियों ने फिर से जवानों को निशाना बनाया हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए IED को निष्क्रिय करने के दौरान एक जवान इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है। इस घटना की पुष्टि SP आजनेय वार्ष्णेय ने की है। बता दें कि बीजापुर जिले में हफ्तेभर में IED की चपेट में आने की यह दूसरी घटना है।
एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आज सुबह थाना नेलसनार से पुलिस बल एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी, जो बांगापाल से 03 किमी दूर डॉमिनेशन के दौरान एक IED मार्ग में सुरक्षा बल ने डिटेक्ट किया। IED बम को निष्क्रिय करने के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसमे एक जवान इसकी चपेट में आ गया। घायल जवान का नाम सीताराम कुड़ियम है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रवाना किया गया है।