BENGLURU. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जोड़े पर पुलिस ने 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगाए जाने की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गुरुवार आधी रात को कथित तौर पर रात 11 बजे के बाद अपने घर के पास सड़क पर रहने के लिए पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद शीर्ष अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस ‘कानून तोड़ने’ का भुगतान PayTm ऐप के जरिए लिया गया था। यह घटना तब हुई जब दंपती जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। एक twitter थ्रेड में, कार्तिक पत्री ने अपनी आपबीती सुनाई और बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई।
कार्तिक पात्री ने twitter थ्रेड में लिखा, “मैं एक दर्दनाक घटना साझा करना चाहता हूं, जो रात में मेरी पत्नी और मेरे साथ हुई थी। यह लगभग 12:30 मध्यरात्रि थी। मैं और मेरी पत्नी एक दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान पुलिस ने हमें पकड़ लिया।”
हम मान्यता टेक पार्क के पीछे एक सोसाइटी में रहते हैं। कार्तिक पात्री ने twitter थ्रेड में लिखा, “हम अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर थे, जब एक पुलिस गश्ती वैन हमारे पास रुकी और पुलिस की वर्दी में दो लोगों ने हमारा आईडी कार्ड दिखाने की मांग की। हम चौंक गए।”
https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8