TIRANDAJ.COM. पुलिस फोर्स में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्सटेबल के लिए भर्ती निकाली है। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत 04 जनवरी 2023 से होगी, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 तय की गई है।
इतने पदों पर होगी
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने कुल 1458 पदों पर भर्ती निकाली है। जिनमें एएसआई के कुल 143 पद हैं, वहीं हेड कॉन्सटेबल (मिनिस्ट्रिलयल) के कुल 1315 पदों भर्ती की जाएगी।

यह होगी योग्यता
वहीं इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों की कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड का होना अनिवार्य है। वहीं, एएसआइ स्टेनो पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं के साथ-साथ प्रति मिनट 80 शब्द की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड का होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।
यह होगी उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम आयु 25वर्ष तक होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा की छूट दी जाएगी।

इतनी होगी सेलरी
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) के पद पर चयनित होने पर उम्मीदवार को पे लेवल 5 के हिसाब से 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी के तौर पर मिलेगी। वहीं हेड कॉन्सटेबल (मिनिस्ट्रियल) के पद पर चयनित होने पर लेवल 4 के हिसाब से 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी के तौर पर मिलेगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों समेत अन्य वर्गों को के लिए आवेदन निशुल्क है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की आधिकारिक वेबसाइट www.crpfindia.com पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।






































