पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर शनि मंदिर, सेक्टर 06 भिलाई नगर में “सुशासन दिवस” के रूप मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला, भिलाई के सदस्य ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर सुशासन दिवस का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन अटल जी को सादर श्रद्धा सुमन एवम पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बिलासपुर प्रभारी वीरेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने अटल जी को याद करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण से हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।


कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह जी, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल के प्रदेश संयोजक नितेश मिश्रा, सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, पश्चिम मंडल महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह (बबलू), वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश दुबे, रजनीकांत पांडे, दिनेश जयसवाल अरुण श्याम कुमार, प्रशांत शिरसागर, विष्णु मिश्रा, सुनील शर्मा, रंजीत ठाकुर मुरली गुल्हने, राकेश सिंह, केशव पटेल, योजना ढाके, सीमा तिवारी, नीलम यादव, अनिल साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष केशव पटेल जी ने किया।







































