MUMBAI. बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक्टर की मौत के दो साल बाद एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी के पोस्टमॉर्टम का संचालन करने वाले कर्मचारी ने एक्टर की मौत को हत्या कहा है। कर्मचारी के मुताबिक, जिस हालत में सुशांत की बॉडी लाई गई थी उसे देखकर सुसाइड कहना मुश्किल था।
सुशांत की बॉडी पर थे चोट के निशान
मुंबई (थाणे) के पोस्टमॉर्टम हाउस में काम करने वाले एक कर्मचारी रुप कुमार शाह ने एक इंटरव्यू में सुशांत की मौत को मर्डर बताया है। शाह ने दावा किया है कि, ”सुशांत की मौत आत्महत्या से नहीं हुई बल्कि उनका मर्डर किया गया था। शाह ने यह भी कहा कि, सुशांत के शरीर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे।”

आज तक नहीं सुलझी गुत्थी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल हो गए हैं, लेकिन इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताकर केस बंद कर दिया था। लेकिन उनके फैंस इस बात पर अड़े रहे कि उनका मर्डर हुआ है। अब इस मामले में ये नई बात सामने आ रही है।








































