BILASPUR. जिले से गोमांस से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार चकरभाठा में 33 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। इसकी सूचना गांव वालों को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का कपड़े उतरवाकर गांव में जुलूस निकाल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
चकरभाठा में रहने वाले कुछ लोगों को सूचना मिली कि दो लोग रहंगी और मुढ़ीपार के बीच गोमांस लेकर जा रहे हैं। इस पर चकरभाठा के सुमित नायक, अमित दीक्षित, महेश उपाध्याय व राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार श्निवासी रामनिवासी मेहर (52) को रोककर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे गोमांस काटकर ले जा रहे हैं। इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद दोनों को पकड़कर गांव लेकर गई। वहां पर लोगों ने दोनों का जुलूस निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर चकरभाठा की टीम गांव में पहुंच गई। जवान दोनों को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया। साथ ही पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की। उन्होंने गोमांस काटने की जानकारी दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बोरे में डालकर ले जा रहे थे गोमांस
घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। चकरभाटा के अमित दीक्षित ने बताया कि गोमांस परिवहन की सूचना कई बार पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा गांव के लोगों ने भी युवकों को समझाइश दी। इसके बाद भी गोमांस परिवहन थम नहीं रहा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गोमांस काटने वालों को पकड़कर जुलुस निकाल दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
मामले को लेकर सियासत गर्म
छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने सरकार पर गौरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि दो दिन पहले पथरिया मे पशु तस्कर पकड़े गये और आज रहंगी में पकड़े गये हैं। ऐसे मामले में शक्ति के साथ कार्रवाई करने की आवश्यकता है सरकार बड़ी- बड़ी बात करती है गौवंश सेवा की और उनके राज में गौ तस्करी हो ये चिंताजनक का विषय है।






































