DURG. आज के समय में अंतरजातीय विवाह करने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है | जहां एक ओर युवा लड़के और लड़कियां बिना जाति, धर्म देखें एक दूसरे जीवनसाथी चुन रहे है तो सरकार भी अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दे रही है। लेकिन फिर भी कई जगहों पर इसका विरोध किया जाता है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। जहां एक युवक को दूसरे जाति की युवती से विवाह करने पर ग्रामीणों ने उनका हुक्का पानी बंद कर गांव दिया। इतना ही है सामाजिक लोगों ने गांव में रहने के लिए उनको 50 हजार का अर्थ दंड और भीख मांगकर ग्रामीणों को दावत देने का फरमान सुना दिया।

जानकारी के अनुसार अंतरजातीय विवाह का मामला धमधा थाना अंतर्गत ग्राम अकोली का है। जहां योगेंद्र वर्मा नाम के युवक ने साहू जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने उनका हुक्का पानी बन्द कर दिया। साथ ही जोड़े को गांव में घूम घूमकर भीख मांग कर ग्रामीणों को भोजन कराने और समाज को 50 हजार नगद देना का दंड सुना दिया।
वहीं युवक द्वारा ग्रामीणों की शर्तों को ना मानने पर उसे गांव में ही कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा गया। इस बात की शिकायत युवक ने धमधा थाना में भी की थी। लेकिन पुलिस के द्वारा उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी के साथ कलेक्टर के पास पंहुचा जहां उसने बताया कि समाज के नाम पर उसे डराया धमकाय जा रहा है और ऊल जलूल शर्तें रखकर उन्हें पूरा करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
वहीं शिकायत के बाद भी कार्यवाई न होने पर युवक ने दुर्ग SP डॉ अभिषेक पल्लव से भी संपर्क किया। वहीं ग्रामीणों ने भी SP से मुलाकात की और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही। जब हमने इस मामले में ग्रामीणों से बात करनी चाही गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया।







































