BHILAI. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा आगामी 5 दिसंबर को मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की टीम की तरफ से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। विधायक को पूरे क्षेत्र के प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें, विधायक देवेंद्र भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर पैदल सफर भी किया था।
विधायक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर तक यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। जिसमें राहुल गांधी के अग्रिम कार्यक्रमो की कार्ययोजना तैयार करने एवं सभा स्थल कोर्डिनेशन की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है।









































