BHILAI. भिलाई वालों के लिए एक गुड न्यूज है। शहर की बड़ी आबादी के आशीयानें से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शहर की ऐसी आबादी जो टाउनशिप में निवास करती है उन्हें इसका प्रत्यक्ष फायदा होगा। अगर आप भी टाउनशिप में रहते है तो यह खबर आपके लिए ही है। बीएसपी के अधिकारियों संग जिला प्रशासन ने क्वार्टर संबंधित चर्चा की गई है और चर्चा में कई महत्वपूर्ण बिन्दु निकल कर सामने आया है।


बैठक में शामिल कलेक्टर, बीएसपी के अधिकारी और नगर निगमों के कमिश्नर।
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के टाउनशिप में रहने वालों के आशियानों पर सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा की है। दशकों पुराने भिलाई टाउनशिप के घरों की स्थिति बदतर है और आए दिन हादसे की खबर आती रहती है। कभी छज्जे गिर जाता है तो कभी सीलिंग का प्लास्टर गिर जाता है। इन घटनाओं में लगातार बीएसपी के कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिजनों के घायल होने की सूचना भी लगातार मिलती है।

जर्जर अवस्था में बीएसपी के घरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने बीएसपी कर्मियों से लेकर यूनियन के पदाधिकारी प्रबंधन से निरंतर मांगें करते रहे है। लेकिन आज यह न्यूज राहत भरी है। इस बैठक में दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास, रिसाली नगर निगम के आयुक्त आशीष देवांगन, बीएसपी से पर्सनल एडमिनिस्ट्रेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमएम.गागरे, टाउन सर्विसेज एंड सीएसआर के सीजीएम एसडी.नंदनवार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

BSP के 36 हजार क्वार्टर में बढ़ेगी सुविधाएं
चर्चा में दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने कहा कि बीएसपी के 36 हजार क्वार्टरों में सुविधाओं का विस्तार करें। इसके अलावा विकास कार्य और पब्लिक फंडिंग के पेंडिंग एनओसी का भी निकारण करने को कहा। पेंडिंग एनओसी को शीघ्र निराकृत करने के लिए और बीएसपी क्षेत्र में 36 हजार क्वार्टर के मूलभूत सुविधाओं में विस्तार करने की बात कही गई।
सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्र में बंटा है टाउनशिप
गौरतलब है कि भिलाई टाउनशिप क्षेत्र सेक्टरों में बंटा हुआ है। यहां सेक्टर एक से लेकर सेक्टर 11 तक है। इसके साथ ही रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर, रुआबांधा सेक्टर, हुडको सेक्टर, खुर्सीपार आदि स्थानों पर बीएसपी के रहे है। इन क्वार्टरों में बीएसपी के कर्मचारी और अधिकारी निवास करते है।






































