tirandaj.com सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक खूंखार भालू बाइक सवार शख्स पर हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू कई जगह से शख्स के चेहरे को नोंच रहा है। इसकी वजह से उसके चेहर से खून बह रहा है।
जंगल के रास्ते में किया हमला
बाइक सवार जिस शख्स पर भालू ने पहले हमला किया, वह मसाले का पैकेट लेकर शिवशैलम से पेठानपिल्लई जा रहा था। इस दौरान जंगल का रास्ता पार करते समय अचानक भालू ने उसे अपना शिकार बना लिया। इस दौरान उस शख्स की चीखें सुनकर इलाके के लोग वहां जमा हो गए और किसी तरह उस शख्स को भालू से बचाने की कोशिश की।
फिलहाल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे बचाने की कोशिश करने वाले लोगों पर भी भालू ने हमला कर दिया। जिसमें दो अन्य लोग भी घायल हो गए। तमिलनाडु के तेनकासी जिले की इस घटना का वीडियो देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा।

The road vegetable seller was beaten by the bear brutally in tenkasi#Bear #AnimalCrossing pic.twitter.com/p1WWHjrh5B
— Sankar C (AlaguTamil) (@SankarPhD) November 6, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह भालू ने पहले बाइक सवार पर हमला किया और उसके बाद कई जगह से उसके चेहरे को बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान व्यक्ति की दर्दनाक चीख सुनकर इलाके के लोग वहां जमा हो गए और भालू के चंगुल से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।
भालू को भगाने के लिए लोगों ने उस पर पथराव भी किया। मगर, वह नहीं रुका और उसने उस व्यक्ति के चेहरे को और तेजी से नोंचना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और टीम ने बिना समय गंवाए पास के इलाके में खूंखार भालू को ट्रैक कर पकड़ लिया

Bear Attack Tenkasi, Bear Attacked Three People, bear attacks men, shocking video, Tamil Nadu bear attack, tirandaj news, viral video, चौंकाने वाला वीडियो, तमिलनाडु के तेनकासी में भालू ने किया हमला, तीरंदाज न्यूज, भालू का शिकार, भालू का हमला, भालू ने आदमी पर किया हमला, भालू ने बाइक सवार पर किया हमला, भालू ने शख्स पर किया हमला, शिकार करता भालू





































