RAIPUR. छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण मोटिवेशनल स्टोरीज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यह वीडियो अश्विनी शरण ने खुद बनाया है।
वह एक कैब की सवारी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से बात की। इसके बाद ड्राइवर ने ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर वह खुद हैरान रह गए। वीडियो में सुना जा सकता है कि कार चलाने वाला कहता है, मैं कैब चला रहा हूं। मगर, मैं प्रोफेशनल ड्राइवर नहीं हूं। मैं अपने पिता की मदद के लिए टैक्सी चलाता हूं।
इन्होंने भावुक कर दिया. पूरा देखियेगा.❤️ pic.twitter.com/BIQZD5MoUV
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) October 12, 2022
वह आगे अंग्रेजी में बताते हैं, मैंने आईपी यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और सात साल से ईकॉमर्स कंपनी में काम कर रहा हूं। ड्राइवर बताता है कि मैंने बचपन से ही अपने पिता की मदद कर रहा हूं। जब मैं पढ़ रहा था, तब मैं मदद करता था और अब ऑफिस से लौटने पर भी करता हूं।

जो भी हूूं अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हूं
उसने बताया कि उनके पिता की उम्र 65 साल है। उस शख्स ने आगे कहा, मैं नेशनल लेवल पर अंडर-19 क्रिकेट खेलता था। आज जो कुछ भी है माता-पिता के आशीर्वाद से है और जब भी मुझे समय मिलता है मैं उनकी मदद करता हूं। आने वाले समय में चाहे मैं किसी भी पद पर पहुंच जाऊं, मैं उनकी मदद करता रहूंगा।

एक यूजर के कमेंट का दिया जवाब
आईएएस अफसर के पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, ‘ बात कुछ जमी नहीं। खुद से अच्छी कमाई करने के बाद पिता को मेहनत नहीं करनी चाहिए। अपने पैसों से उन्हें ऐश करवाओ। इसका जवाब देते हुए अश्विनी शरण ने कहा, मैंने भी यही पूछा था। इस पर ड्राइवर ने कहा कि उनके पिता घर पर नहीं बैठना चाहते। इसलिए वह ऑफिस से लौटने के बाद गाड़ी चलाकर पिता की मदद करता है।

यह वाकई में भावुक कर देने वाला वीडियो है। वीडियो को पोस्ट करते हुए शरण ने लिखा कि वह भावुक हो गए। वैसे इससे पहले भी वह कई वीडियो और स्टोरीज शेयर कर चुके हैं। उन्होंने अपनी 10वीं की मार्कशीट भी शेयर की थी, जिसमें वह थर्ड डिवीजन में पास हुए थे। उन्होंने बताया था कि हम जिंदगी के लिए अपने प्लान बनाते हैं, लेकिन ऊपर वाले का प्लान अलग होता है।
उन्होंने एक ड्राइंग शेयर करते हुए लिखा था। कभी-कभी भगवान वैसे काम नहीं करता है, जैसा हम सोचते हैं कि उसे करना चाहिए। मगर, आपके जीवन के लिए उसके पास परफेक्ट प्लान होता है। भगवान पर विश्वास कीजिए।





































