MUMBAI. हाल ही में दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट यूके स्थित प्लास्टिक सर्जन डॉ.जूलियन डी सिल्वा ने जारी की है। इस लिस्ट को लेटेस्ट कंप्यूटराइजड मैपिंग स्ट्रेटिजी से तैयार किया गया है। साइंस के अनुसार, टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं को ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी’ नाम का टैग दिया है। टॉप 10 ब्यूटीफुल वूमेन की लिस्ट में दीपिका पादुकोण अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और वह 9वें नंबर पर हैं। उनकी खूबसूरती को निखारने में उनकी आईब्रो का अहम रोल है।

गोल्डन रेशियो में दीपिका का फेस स्कोर 91.22 फीसदी है और उनकी भौंहों को 95.3% अंक मिले हैं। इस दिवाली पर आप भी अपने मेक-अप के साथ अपनी भौहों को बेहतरीन तरीके से सजाकर तारीफ लूट सकती हैं। दरअसल, जब महिलाएं मेकअप करती हैं, तो उनका ज्यादा फोकस चेहरे, होंठ और आंखों पर ही होता है। मगर, यदि आईब्रो ठीक नहीं हो, तो पूरा लुक फीका लगता है।
दीपिका ने कई मौकों पर अपनी आइब्रो को न्यूड नेचुरल लुक से हाईलाइट करके कई महफिल लूट चुकी हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप भी दिवाली के मौके पर अपने मेक-अप के साथ आईब्रो को अच्छे तरीके से सजाकर वाहवाही लूट सकती हैं।

सही रंग चुनें
अच्छी तरह से आकार में लाकर आप अपनी भौहें को हाईलाइट कर सकती हैं। आइब्रो को आकार देने और रंग भरने के लिए पेंसिल, जेल, पाउडर जैसे कई प्रोडक्ट्स बाजार में मौजूद हैं। हालांकि, आप इन्हें काजल से भी सेट कर सकती हैं। मगर, ध्यान रखें कि ज्यादा गहरा काला रंग भरने से हो सकता है कि ये खराब लगने लगें। बेहतर होगा कि आप अपनी आंखों के रंग से मेल खाते हुए कलर भूरा या ग्रे कलर चुनें।

आइब्रो थ्रेडिंग से सही शेप बनाएं
खुद से थ्रेडिंग करने की कोशिश न करें। पार्लर में आईब्रो की सही शेप बनवा लें। यह सबसे जरूरी है। आइब्रो पेंसिल को कभी भी एक बार में मोटा न चलाएं। हल्के हाथों से स्ट्रोक दें। ये स्ट्रोक भौंहों के बालों की तरह पतले होने चाहिए। बालों के बढ़ने की दिशा में स्ट्रोक लगाएं।

लंबाई मत बढ़ाओ
भौहों को लंबा दिखाने के लिए बहुत लंबा न खींचे। इससे चेहरा अजीब और उदास लग सकता है। अगर भौहें छोटी हैं, तो इसे उतना ही बढ़ाएं, जितने में यह नेचुरल लगे। उन्हें ज्यादा आकार देने की बेवजह कोशिश न करें। शुरू से ही रंग न भरें, बल्कि आइब्रो के आधे हिस्से से लेकर पीछे तक स्ट्रोक दें।






































