INDORE. मध्यप्रदेश के इंदौर में होने जा रहे टी-20 मैच से पहले विवाद छिड़ गया है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के प्रवेश PASS के लिए अधिकारियों और क्रिकेट संघ में तकरार हो गया। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पास और प्राप्त करने के लिए कुछ अधिकारी संघ के दफ्तर में छापेमारी कार्रवाई कर रहे है।

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) दफ्तर में टैक्स के लिए निगम के अधिकारियों ने छापा मारा है। इस छापेमारी कार्रवाई के बाद विवाद हो गया। निगम को लेकर एमपीसीए प्रेसीडेंट ने पत्र लिखकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने पत्र में जिक्र किया कि कुछ युवा IAS पास की जुगत में यह सब कर रहे है।

नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार शाम को MPCA के दफ्तर पहुंचकर छापामार कार्रवाई कर टैक्स की मांग की, जिसके लिए मार्च 2023 तक का समय MPCA के पास है। इस कार्रवाई को लेकर MPCA अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने पत्र लिखकर कहा कि कुछ युवा IAS पास के लिए यह सब कर रहे है जबकि संघ ने निगम के अधिकारियों को पूर्व में 25 पास दे दिया गया है।

संघ पदाधिकारी ने उठाए सवाल
MPCA के अध्यक्ष ने निगम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईएमसी ने संपत्ति कर बकाया के लिए MPCA कार्यालय पर आज तब छापा मारा जब दफ्तर में कोई नहीं था। जबकि हमारे पास 31 मार्च 2023 तक टैक्स अदा करने का वक्त है। लेकिन शहर में हो रहे बड़े आयोजन के चलते हमने निगम को 32 लाख रुपए का टैक्स पटाया गया।

संघ के पदाधिकारी ने कहा कि एक अपर आयुक्त ने MPCA के दफ्तर में आईं और बैठ गई। कनिष्ठ अधिकारियों को धमकाने लगीं। साथ ही लेखा-जोखा का ब्यौरा देखने लगीं। अधिकारी पूर्व में हुए तमाम मुकाबलों के टैक्स की मांग करने लगीं, जिसमें कुछ स्पर्धाएं MPCA द्वारा नहीं कराई गई थी। संघ के पदाधिकारियों ने यह सब पास हासिल करने के लिए किया गया है।






































