TIRANDAJ DESK. कैंसर से अपनी एक आंख गंवाने वाले अमेरिका के एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने एक आई-कैचिंग इनोवेशन बनाया है। जिसे देख कर हर कोई दंग है। शख्स का नाम ब्रायन स्टेनली (Brian Stanley) है और उसने खुद यह कृत्रिम आंख बनाई है। इस कृत्रिम आंख में नेत्रगोलक को पूरी तरह से टॉर्च में बदल दिया गया है। इसे 20 घंटे में चार्ज करना पड़ता है। और वो इसकी मदद से अंधेरे में भी किताब पढ़ सकता है। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप आंख से हेडलैम्प की तरह लाइट निकलते देख सकते है। ब्रायन स्टेनली इस वीडियो में कमरे की लाइट बंद कर देते है। और आंख से निकलने वाली लाइट का डेमो देते है। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगाया सकते है कि, इंटरनेट पर आय दिन कोई न कोई इनोवेशन होता रहता है।
दरअसल, कैंसर से अपनी एक आंख को खो देने के कारण ब्रायन को यह आईडिया आया और उन्होंने आंख को टॉर्च में बदल लिया। उन्होंने इसे ‘skull lamp’ नाम दिया है। वहीं इस वीडियो में आप लाइट के अलग-अलग मोड भी देख पाएंगे। बता दें यह बैटरी से चलती है और गर्म भी नहीं होती। एक बार चार्ज होने के बाद यह 20 घंटे तक चलती है।

बता दें ब्रायन स्टेनली पिछले दो साल से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने बायों में ब्रायन खुद को ओजी टाइटेनियम आई मेकर, साइबोर्ग आई मेकर, प्रोटोटाइप मशीनिस्ट सीएनसी प्रोग्रामर बताते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में कैप्शन लिखा गया है, ‘मेरी टाइटेनियम साइबोर्ग हेड लैंप आई जिसका छोटा सा डेमो आप के लिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे देखने के बाद ब्रायन कि तारीफ कार रहे है। अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।







































