TIRANDAJ DESK. फर्जी पुलिस द्वार वसूली के तो कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन आपने कभी 180 किलोग्राम के नकली पुलिस को वसूली करते ना तो देखा होगा और ना ही कहीं सुना होगा। हैरान कर देने वाला एक ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश से सामने आया है। यहां 180 किलो का शख्स अपने दो अन्य साथियों के साथ फर्जी पुलिस बनकर हाईवे पर वसूली करता था। पुलिस ने से रंगे हाथों पकड़ लिया है। उसके भारी वजन ने ही उसे पकड़वा दिया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तब उसने कहा कि वह तो केवल टोल बचने के लिए, पुलिस की फर्जी वर्दी पहनता था। पुलिस ने शख्स के खिलाफ अपराध दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

ये अनोखा मामला उत्तरप्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के टूंडला थाना क्षेत्र का है। फिरोजाबाद पुलिस को लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी कि ताज एक्सप्रेस-वे से उतरते ही फिरोजाबाद जनपद में एक पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों को रोक उनसे अवैध वसूली करता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टूंडला पुलिस फर्जी पुलिसकर्मी की तलाश में जुट गई। खोज के दौरान पुलिस को एक वैगनआर कार के अंदर 3 स्टार वर्दी में लगे एक पुलिस वाला बैठा दिखा।

शख्स का वजन इतना ज्यादा देख पुलिस को पहले तो शक हुआ। जान उन्होंने पूछताछ कि तो पहले तो फर्जी पोलिओस बनें शाक्ष्स ने उन्हें गुमराह करने की पूरी कोशिश की। यहां तक की फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। पुलिस को उसने बताया कि उसका नाम मुकेश यादव है , और वह मकान नंबर-320, कड़कड़ मॉडल, साहिबाबाद थाना लिंक गेट जिला गाजियाबाद का निवासी है। उसकी वैगनआर कार में एक बड़ा सा पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। वह अपने दो साथियों के साथ गुजरने वाले प्राइवेट बसों, ट्रकों से चेकिंग करने के नाम पर अवैध वसूली किया करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








































