INDORE. लक्ष्मीकांत शर्मा बड़े बेटे की शादी नहीं हो रही थी। इसलिए उन्होंने पं.कुंजबिहारी शर्मा से सत्यनारायण भगवान की कथा करने का आग्रह किया था। और फिर तय समय पर पंडित जी राजस्थान कोटा से इंदौर के स्कीम नबंर 71 में रहने वाले लक्ष्मीकांत के घर पहुंच गए। जहां सत्यनारायण भगवान की कथा हुई, इसके बाद पंडित जी को भोजन कराया गया दक्षिणा भी दी। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन इस के बाद ऐसा कुछ हुआ की पुलिस बुलानी पड़ी।

राजस्थान के कोटा से 60 साल के पं.कुंजबिहारी शर्मा इंदौर के स्कीम नबंर 71 में रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा के घर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाने पहुंचे हुए थे। उन्होंने विधि-विधान से शर्मा परिवार को कथा सुनाई। जिसके बाद उनको भोजन कराया गया दूध भी पिलाया गया। लेकिन अगले दिन घर से पंडित जी के चिल्लाने की आवाज आने लगी। जिसे सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो देखा पंडित को वो लोगों बुरी तरह से पीट रहे हैं। यहां तक कि उनके छोटे बेटे ने तो पंडित के कान में काट लिया। किसी तरह मोहल्ले वालों ने पंडित जी को बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस को पंडित शर्मा ने बताया- 28 सितंबर को सेक्टर बी स्कीम नंबर 71 के 416 में रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा ने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके बड़े बेटे अरुण की शादी नहीं हो रही है। आप हमारे घर आकर सत्यनारायण भगवान की कथा कर दीजिए।पंडित शर्मा ने बताया कि मैं पहले भी उनके उनके घर के आसपास कथा करा चुका हूँ। मैं लक्ष्मीकांत के घर 29 सितंबर को कथा सुनाने पहुंच गया। दोपहर में सत्यनारायण भगवान की कथा हुई और रात में मैं उनके घर पर ही रुका था। उन्होंने मेरी सेवा की मुझे अच्छे से भोजन कराया, पीने के लिए दूध भी दिया। दक्षिणा भी दी।
इसके बाद अगले दिन 30 सितंबर को जब मैं सो रहा था, तभी लक्ष्मीकांत और उनका छोटा बेटा विपुल मेरे पास आए। मुझे उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे घर में ये कैसी पूजा की है तूने, पूजा के बाद से अरुण उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा है। और मुझे गालियां देने लगे। मैंने उनका विरोध किया तो मुझे पीटने लगे। इतने में उनका बड़ा बेटा अरुण भी वहां आ गया और वो भी भी मुझे पीटने लागा। इतना ही नहीं उनके छोटे बेटे ने दांतों से मेरा दायां कान भी काट दिया। मेरी चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। उन्होंने किसी तरह से मुझे बचाया। जिसके बाद वो मुझे चंदन नगर थाने ले गए। जहां पुलिस ने मेरी शिकायत लिखी और मुझे अस्पताल पहुंचाया।
पंडित ने बताया कि मैंने अपने आधे कान की काफी तलाशा की ताकि सर्जरी करा सकूं। लेकिन कटा हुआ कान कही नहीं मिला। अब आधे कान के साथ ही घर वापस लौट रहा हूँ । उनहोने कहा कि वो इससे पहले भी कई बार इंदौर आ चुके हैं। लोगों के घरों में कथा के लिए आते रहते हैं। जिस मोहल्ले में ये घटना हुई उस मोहल्ले में भी वे पहले कई बार आ चुके हैं। वहीं चन्दन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पं.कुंजबिहारी शर्मा शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उन पर कार्यवाही की जा रही है।





































