तीरंदाज डेस्क. हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। जबकि गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बचा है। दोनों ही राज्य की विधानसभा चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई है, क्योंकि गुजरात प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। जबकि हिमाचल प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई दिग्गजों क्षेत्र है। फिलहाल दोनों ही राज्य में भाजपा की सरकारें है।

हिमाचल प्रदेश : यहां विधानसभा की कुल 68 सीटें है। राज्य की विधानसभा में बहुतम का आंकड़ा 35 है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव साल 2017 में हुआ था, जिसमें भाजपा को 43 और कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं दो सीट पर निर्दलियों ने बाजी मारी थी। इस वक्त राज्य में भाजपा के पास 43, कांग्रेस के पास 19 और तीन निर्दलीय व अन्य विधायक है।

यहां से है दिग्गज विधायक
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा एक सदनीय सदन है। राज्य की सभी 12 जिलों में 2017 में 13वीं विधानसभा के लिए विभिन्न पार्टियों के दिग्गज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। इसमें राज्य में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री है। ठाकुर मंडी जिले की सिराज विधानसभा से 2017 में भाजपा की टिकट पर निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा जिले की सुलह से विधायक है। विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज चम्बा जिले की चुराह विधानसभा से निर्वाचित है। यहां विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले की हरोली सीट से विधायक है।






































