RAIPUR. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में फिर केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। ED की टीम प्रदेश की वरिष्ठ IAS के मायके पहुंची हैं, जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

रायगढ़ कलेक्टर IAS रानू साहू के मायके ED की टीम पहुंची है। करीब दर्जन भर अधिकारी दो ठिकानों पर धावा बोला है। सूत्र बता रहे है कि IAS रानू साहू का गरियाबंद जिला स्थित पांडुका में मायका है, जहां अल सुबह ED की टीम ने दबिश दी। प्राप्त जानकारी अनुसार ED IAS रानू साहू की माता और उनके चचेरे भाई के निवास में छापा मारा है। जानकारी के अनुसार दोनों घर में नहीं है। चर्चा है कि दोनों को ED के दबिश देने की भनक पहले ही लग गई थी।

IAS रानू साहू की माता और उनके चचेरे भाई क्षेत्र के कांग्रेस लीडर है। उनकी मां लक्ष्मी साहू गरियाबंद जिला पंचायत की सदस्य है। तो उनके चचेरे भाई शैलेंद्र साहू गरियाबंद कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष है।

चर्चा है कि रानू साहू ने गरियाबंद जिले में करीब 50 एकड़ जमीन की खरीदी की है। इसमें लगभग 30 एकड़ भूमि मैनपुर क्षेत्र में है। गौरतलब है कि इससे पहले ED ने IAS रानू साहू के कलेक्टर बंगले में छापा मारा था। वहीं उनके बंगले को ED द्वारा सील करने की खबर भी थी।





































