RAIPUR. केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की नजर से बच रहे कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को सरेंडर कर दिया। इस दौरान सूर्यकांत ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। फिलहाल सूर्यकांत ED की रिमांड में रहेंगे।

रायपुर सेशन कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने मीडिया से इस बात का खुलासा किया। वहीं किससे जान को खतरा है पूछे जाने पर सूर्यकांत ने कहा कि अभी यह खुलासा नहीं करेंगे, समय आएगा तो जरूर बताएंगे। आगे सूर्यकांत ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। इसलिए न्यायालय की शरण में आया हूं।

आपको बता दे, ED कई दिन से सूर्यकांत तिवारी की तलाश कर रही थी। ईडी द्वारा बीते कई दिनों से उनके ठिकानों पर छापा मारा जा रहा था। इतना ही नहीं ED की रिमांड में IAS से लेकर कुछ कारोबारी और रसूखदारों है। इनसे पूछताछ के बाद ED की कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है।
कइयों पर है ED की नजर
गौरतलब है कि ED बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई रसूखदारों के ठिकानों पर छापे मार रही है। इसमें कई वरिष्ठ IAS से लेकर रसूखदार कारोबारियों के नाम भी शामिल है। सूत्रों की माने तो ED को कोयला कारोबार से जुड़े कई तगड़े इनपुट्स मिले है, जिसके बाद बैक टू बैक छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। ईडी द्वारा कोयला कारोबारियों से लेकर कोयला खदान वाले जिलों के अधिकारियों और पूर्व अफसरों से भी पूछताछ कर रही है।
फरार कारोबारी सूर्यकांत हुआ कोर्ट में पेश, बताया जान को खतरा@bhupeshbaghel @ChhattisgarhCMO @CG_Police @dir_ed @MANASMAYANK5 pic.twitter.com/Z3EFNPVkbK
— Tirandaj (@Tirandajnews) October 29, 2022

ED की कार्रवाई से चर्चा में आया सूर्यकांत
कुछ माह पहले सूर्यकांत तिवारी का नाम अचानक सुर्खियों में आया। महासमुंद निवासी सूर्यकांत तिवारी को बड़ा कोयला कारोबारी माना जाता है। सूर्यकांत के बारे में कहा जाता है कि प्रदेश में जितनी भी सरकारें रही है उनसे सूर्यकांत की जबर्दस्त ट्यूनिंग रही है। हर पार्टियों के नेताओं के साथ संबंध रखने वाले सूर्यकांत तिवारी का नाम ED की रडार में आने के बाद से सत्ता के गलियारे में खलबली मची हुई है। चर्चा है कि ED की पूछताछ में कई और रसूखदारों के नामों का खुलासा हो सकता है।






































