TIRANDAJ DESK. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। यहां 110 पदों में आईटी, अर्थशास्त्री, डाटा वैज्ञानिक, आईटी एसओसी विश्लेषक और डाटा इंजीनियर के तहत भर्ती की जाएगी। इन पदों में अनुभवी और प्रोफेशनल उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उमीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वह Central bank of india की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के मधियम से किया जाएगा।

इतनी होनी चाहिए योग्यता
योग्यता की बात करे तो इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस / इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग विषयों में फुल टाइम मास्टर या ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में 10 से 12 साल का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं डाटा साइंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों के पास PG डिग्री या फिर बीई/बीटेक के साथ 8 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। एवं उम्मीदवारों को इकॉनोमिस्ट / एजीएम-स्केल वी – पीएचडी और 5 साल तक का अनुभव होना अनिवार्य है।

इतनी होगी सैलरी
आवेदन करने वाले समस्त योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू यानी साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 36000 रूपए से 100350 रुपए तक का वेतन हर महीने मिलेगा।

इतना है आवेदन शुल्क
आवेदन करने हेतु एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा, वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को Central bank of india के ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर क्लिक करें। इसके बाद “CLICK HERE TO APPLY ONLINE” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर उम्मीदवार खुद को रजिस्टर कर लें, साथ ही फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में डिटेल्स को वेरिफाई करने के लिए “सेव एंड नेक्स्ट” सुविधा का उपयोग करें और जरूरी होने पर इसे करेक्ट करें।







































