TIRANDAJ DESK. भविष्यवाणी के लिए मशहूर बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह भविष्यवाणी भारत को लेकर है, इसलिए भारतीयों की चिंता और अधिक बढ़ी हुई है। अब आप के मन में ख्याल आ रहा होगा की ये बाबा वेंगा है कौन और इनके भविष्यवाणी ने भारत की चिंता क्यों बढ़ा दी है। तो बात दें बाबा वेंगा की भविष्यवाणी थी, दुनियाभर समेत भारत में टिड्डों का हमला बढ़ेगा और अकाल जैसे स्थिति निर्मित हो जाएंगे। जो की बिलकुल सच हुआ है, अब उनकी एक और भविष्यवाणी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिससे भारत समेत दुनियाभर के लोग डरे हुए हैं।

बाबा वेंगा (Baba Venga) का जन्म साल 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। और वह अपनी भविष्यवाणियों के लिए हमेशा से चर्चा में रहती है। बाबा वेंगा ने महज 12 साल की उम्र में एक दुर्घटना की वजह से अपनी दोनों आंखें खो दी थी। और वह देख नहीं सकती थीं। खास बात तो यह है की बाबा वेंगा ने भले ही अपनी आंखे खो दी थी, लेकिन उनके पास एक विशेष शक्ति थी, जिससे वह भविष्य देख सकती थीं। ऐसा माना जाता है कि ईश्वर ने उन्हें दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। और यही कारण है की उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।

बुल्गारिया की फकीर बाबा वेंगा ने सालों पहले भारत को लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उनके भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल भारत में एक गंभीर संकट आने वाला है, जिससे देश में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने सालों पहले 2022 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से 2 भविष्यवाणियां अब तक सच हो चुकी हैं।

बाबा वेंगा ने भारत में टिड्डियों को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि इनका आतंक भारत में रहेगा। और इसके बाद हुआ भी बिलकुल हू-ब-हू टिड्डियों की वजह से देश में कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। लेकिन बाबा ने इसी के साथ यह भी कहा था कि इसके चलते भूखमरी जैसी स्थिति निर्मित हो जाएगी। इसे लेकर अब भी लोग दहशत में हैं।

2022 को लेकर की थी कूल 6 भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने 2022 को लेकर कुल 6 भविष्यवाणियां की थी। इसमें साइबेरिया से एक नया वायरस सामने आने की बात कही गई थी। साथ ही दुनियाभर में एलियन हमले, टिड्डियों के हमले, दुनियाभर में कुछ देशों में बाढ़, तो कहीं सूखा जैसे स्थितियां निर्मित होने की बात इनकी भविष्यवाणी में कही गई थी।

ये भविष्यवाणीं हो चुकी है सच
बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा और भी कुछ एशियाई देशों में बाढ़ को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो अब तक सच हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ लोगों की परेशानी बढ़ा चुका है, जबकि पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसके साथ ही कई शहरों में पानी की कमी होने की बाबा वेंगा की भविष्यवाणी भी अब तक सच हो चुकी है। पुर्तगाल के अलावा इटली के कई शहर इस साल सूखे की समस्या का सामना कर चुके हैं।



































