तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा मीन राशि में 16:00 तक गोचर करेगा। राहुकाल प्रातः 07:50 बजे से प्रातः 09:08 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 10 अक्टूबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे। व्यक्तिगत काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अथक प्रयास करना पड़ेंगे। किसी योजना को बनाते समय दूसरों को प्राथमिकता दें, उचित रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 8।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर संबंधों को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होने से मन में आ रहे नकारात्मक विचार शांत होंगे। काली चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी और शुभांक 2।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को कुछ समय से आ रही परेशानी दूर होगी। व्यायाम तथा मानसिक समरसता से आप और मजबूत बनेंगे। अपने व्यवहार को विस्तृत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग जामुनी एवं शुभ अंक 1।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को विचारों में भिन्नता आने से मतभेद उत्पन्न होंगे तथा आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी, जिस पर संयम रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा अन्यथा बड़े नुकसान हो सकते हैं। शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग ऑरेंज एवं शुभ अंक 9।
सिंह – सिंह राशि के जातकों की दिन की शुरुआत थोड़ी भारी कामों से हो सकती है, जिसमें स्वयं को सशक्त महसूस करने में आप अक्षम रहेंगे। परिवार में व्यर्थ की चर्चा आपको विवाद में डाल सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 5।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज किसी मूल्यवान वस्तु का आगमन होगा तथा अपना पूरा ध्यान व्यापार में लगाएंगे, जिससे अधिक लाभ होने के संकेत हैं। परिवार में समरसता बनी रहेगी। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 2।
तुला – तुला राशि में आपका व्यापारिक पक्ष बढ़ेगा तथा व्यक्तित्व और निखरेगा जिसमें आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने के संकेत हैं। यदि कोई पेट संबंधी बीमारी है, उसका निदान भी प्राप्त होगा। शुभ भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 6।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को शेयर सट्टे से दूर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को केंद्रित रखकर ही अध्ययन करना चाहिए लाभ प्राप्त होगा। प्रिय वस्तु का आगमन मन को हर्षित करेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 4।
धनु – धनु राशि के जातकों को अपने शब्दों पर कायम रहना चाहिए जिससे वादा किया उसे पूरा करना चाहिए, ठीक रहेगा। भविष्य में आने वाली दिक्कतों को आज ही अनुभव करने में समर्थ रहेंगे, जिससे आगे फायदा होगा। ओम दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 3।
मकर – मकर राशि के जातकों का परिवार के प्रति प्रेम बना रहेगा। लंबे समय से चल रही चिंताएं शांत होगी एवं सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की खुशखबरी मिलेगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 9।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को घर में कोई मांगलिक आयोजन होने के योग हैं तथा नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ बाहर भी जा सकते हैं। आर्थिक संबंधी कुछ गतिविधियां सकारात्मक रूप लेगी, जिससे विपरीत परिस्थितियों में समझने में आसानी होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 4।
मीन – मीन राशि के जातकों के मन में असंतोष बना रह सकता है। परंतु पुराने टेंशन ध्यान में न रखकर अपनी योग्यता पर विश्वास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 5।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
10 October 2022 horoscope, 10 October ka rashifal, 10 अक्टूबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल